कौन हैं इंडिया के मशहूर बल्लेबाज़ जिन्होंने एक से ज़्यादा शादी रचाई?




चलो पाकिस्तान (Pakistan) में तो होता होगा। पर क्या इंडिया (INDIA) में भी हमारे क्रिकेट (Cricket) के सितारे एक से ज्यादा शादी रचाते हैं। वहाँ तो चार चार शादी आप कर सकते हो। पर इंडिया (INDIA) में? आपसे अगर ये सवाल पूछा जाये कि पाकिस्तान (Pakistan) के ऐसे कौन से क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शादियाँ की हैं तो आप फट से कुछ नाम गिनवा दोगे। एक तो पाकिस्तान के हाल फ़िलहाल में प्रधानमंत्री रहे Imran Khan (इमरान ख़ान) साहब। उन्होंने एक नहीं तीन शादियाँ की हैं। उनकी जो पहली दो शादियाँ हुई थीं उन बीवियों की उम्र Imran Khan (इमरान ख़ान) से 21 साल कम थी। पहली बीवी को उन्होंने नौ सालों में तलाक़ दिया। दूसरी के साथ उनकी आठ महीने भी नहीं कटी। उनकी तीसरी बीवी ने उनपर आरोप लगाया था कि वो मारपीट करते हैं। अभी हम सबके दिमाग़ में Shoaib Malik (शोएब मलिक) का क़िस्सा तो ताज़ा है ही। बड़े धूम धाम से कुछ साल पहले उन्होंने Sania Mirza (सानिया मिर्ज़ा) से शादी रचाई। उनके बच्चा भी है। पर साथ ही साथ Shoaib Malik (शोएब मलिक) का चक्कर एक फ़िल्मी अदाकार Sana Javed (सना जावेद) से भी चल रहा था। जब Sania Mirza (सानिया मिर्ज़ा) को ये बात मालूम चली, उन्होंने फट से Shoaib Malik (शोएब मलिक) को तलाक़ दे दिया। फ़िलहाल Shoaib Malik (शोएब मलिक) खुश दिखते हैं। शायद फिर उनका मन भर जाये और वो एक और शादी कर लें। अपने हिंदुस्तान की बात करें तो Mohammad Azharuddin (मोहम्मद अजहरुद्दीन) की दो शादियों के बारे में किसे नहीं मालूम। Azhar Mahmood (अजहर महमूद) बल्ले से जादूगर थे पर लड़कियों पर भी उनका नशा चढ़ के बोलता था। उन्होंने पहले 1987 में एक लड़की Naureen Azharuddin (नौरीन) से शादी की। उसके बाद उनका रोमांस Sangeeta Bijlani (संगीता बिजलानी) से हो गया। दोनों की शादी भी हो गई। फिर Azhar Mahmood (अजहर महमूद) की ज़िंदगी में एक और लड़की आयी। विदेश की है नाम हैं शानैन मैरी (Shannon Marie) । कहा जाता है कि Azhar Mahmood (अजहर महमूद)  से Sangeeta Bijlani (संगीता बिजलानी)  को छोड़ के शानैन मैरी (Shannon Marie) के साथ 2013 में निकाह किया। दिनेश कार्थिक। जी हाँ, अपने मशहूर क्रिकेटर और आजकल के कमेंटेटर Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) की भी दो शादियाँ हुई हैं। उनकी शादी निकिता वंजारा (Nikita Vanjara)  नाम की लड़की से हुई थी। फिर खबर ये चली कि निकिता वंजारा (Nikita Vanjara) का अफेयर उन्हीं के इंडिया के और चेन्नई के दोस्त Murali Vijay (मुरली विजय) से चल रहा था। जब झगड़े बढ़े तो दोनों ने एक दूसरे को तलाक़ दे दिया। और फिर Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक) ने Dipika Pallikal (दीपिका पल्लीकल) से शादी रचाई। चलिए ये तो रही इंडिया और पाकिस्तान के वो क्रिकेटर जिन्होंने एक से ज्यादा शादियाँ कीं। बाहर के भी कुछ मशहूर नाम ये कारनामा कर चुके है। एक तो ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली। 2006 में ले ने एलिज़ाबेथ कैंप नाम की लड़की से शादी की। लेकिन तीन साल के अंदर ही दोनों की शादी टूट गई। उसके बाद 2014 में लेना एंडरसन नाम की लड़की से ब्रेट ली ने शादी की। साउथ अफ़्रीका के जोंटी रोड्स। जी हाँ, रोड्स भी एक से ज्यादा शादी कर चुके हैं। 1994 में उन्होंने केट मैकार्थी नाम की लड़की से शादी की। उनके दो बच्चे भी हुए। फिर 20 साल के बाद 2014 में दोनों में डाइवोर्स हुआ। अब रोड्स मेलानीं नाम की लड़की के पति हैं। दोनों की एक लड़की भी है। और ये वीडियो हम ख़त्म भी इंडिया के प्रसंग से करते हैं। विव रिचर्ड्स ने रीति रिवाज से ना सही पर नीना गुप्ता से शादी की। उनकी एक लड़की मसाबा एक जाना पहचाना नाम है। पर बाद में विव और नीना ने तलाक़ लिया और विव ने उसके बाद मिरियन नाम की लड़की से शादी की। मतलब ये क्रिकेटर ऐसे हैं कि पिच हो या पिचके बाहर, बैटिंग चलती रहती है।